Sarkari Yojana सरकारी योजना Sarkari Yojana List 2023 PM Modi Yojana freshupdate.in

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Shri Amarnath Yatra 2023 Application Form || Amarnath Yatra Registration 2023: Register Online Today

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Shri Amarnath Yatra 2023 Application Form, अमरनाथ यात्रा जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस, shri amarnath yatra 2023, registration form shri amarnath yatra 2023 registration श्री अमरनाथ यात्रा 2023 रजिस्ट्रेशन, shri amarnath yatra 2023 registration form pdf, shri amarnath yatra 2023 registration dateshri amarnath yatra 2023 medical form, shri amarnath yatra 2023 latest news, shri amarnath yatra 2023 doctor list

हम सभी जानते हैं कि अमरनाथ यात्रा हिंदुओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है जिसके लिए प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान से प्रार्थना करतें हैं | क्या आप भी बाबा अमरनाथ के दर्शन करना चाहते हैं, यदि हाँ तो सभी भक्तजनों के लिए अच्छी खबर है। अमरनाथ हिन्दुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर यहाँ बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इस वर्ष यानी 2023 में अमरनाथ यात्रा 62 दिन के लिए खोली जाएगी, जिसके लिए Amarnath Yatra Registration की शुरुआत कर दी गई है। यह यात्रा 1 जुलाई 2023 को शुरू होगी और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगी। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रेल 2023 से शुरू हो चुके हैं। जिसे अमरनाथ यात्रा पंजीकरण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बोर्ड दोनो मध्यम से किया जाएगा। हालांकि ऑनलाइन प्रक्रिया काफी सरल है, प्रक्रिया जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Table of Contents

श्री अमरनाथ यात्रा के बारे में जाने

अमरनाथ गुफा हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जहाँ पर लोग बर्फ के शिवलिंग (शिवजी भगवान) के दर्शन करने आते हैं। अमरनाथ यात्रा हिमालय तीर्थयात्रा की सबसे पुरानी संगठित यात्रा प्रणाली है, जो हिन्दू ऋषियों के द्वारा समय के साथ विकसित की गई और भटकने, जोखिम भरे, रोमांच और आध्यात्मिकता की भावना को मूर्त रूप देती है | इस यात्रा के लिए बटलाल, वन ब्लॉक, पहलगाम आदि से होकर जाते हैं |अमरनाथ गुफा का इतिहास हजारों साल पुराना है यहाँ बर्फ की टपकती बूंदों के साथ हर साल 10 से 12 फ़ीट ऊँचा शिवलिंग बन जाता है। अमरनाथ गुफा समुद्रतल से 3890 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। यात्रा का ट्रैक 36 से 48 किमी लम्बा है। देश-विदेश के सभी नागरिक यहाँ दर्शन करने आते हैं। शिवलिंग की ऊंचाई चन्द्रमा के घटने बढ़ने के साथ घटती बढ़ती रहती है और पूर्णिमा के दिन शिवलिंग अपने पूरे में आकार का होता है।

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नियम व शर्तें – Amarnath Yatra Registration 2023

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 के लिए अमरनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं क्युकी अब अमरनाथ की बर्फबारी कम हो रही है इसी को ध्यान में रखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने श्री अमरनाथ यात्रा को शुरू करने की तिथि को घोषित कर दिया गया है। श्री अमरनाथ यात्रा सबसे दुर्गम तीर्थ स्थलों में से एक है, इसलिए यहाँ पर जाने के लिए भारत सरकार व अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा सख्त नियम व शर्तें बनाई गई है जिनका पालन करना प्रत्येक यात्री के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में हमेशा से आतंकवाद की समस्या से भी जूझता रहा है, जिसके कारण समय-समय पर खतरा बना रहता है। श्री अमरनाथ यात्रा 2023 का आयोजन 1 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। इस यात्रा की पूरी अवधि 62 दिन तक के लिए होगी। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन 2023 की शुरुआत 17 अप्रैल 2023 से कर दी गई है। अर्थात जो भी श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जाना चाहते हैं वे इस आर्टिकल के माध्यम से Amarnath Yatra Registration 2023 कर सकते हैं।  इन सभी चीज़ों को देखते हुए बोर्ड व प्रशासन द्वारा लागू किए गए नियम व शर्तों को जिम्मेदार नागरिक बनकर पालन करना चाहिए। नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें-

  • सभी भक्त व श्रद्धालु जो बाबा अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं उन सभी को ऑनलाइन या ऑफलाइन परमिट लेना अनिवार्य है।
  • जो भी इच्छुक श्रद्धालु है उनकी उम्र 13 साल व 75 साल के बीच में होनी चाहिए और इसके अलावा 6 सप्ताह से कम गर्भावस्था वाली महिलाएं अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • बोर्ड द्वारा जारी किया गया एक परमिट केवल एक ही यात्रा के लिए मान्य होगा।
  • सभी यात्रियों को परमिट बनाने के लिए अपना हेल्थ सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा।

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 Key Highlights – Amarnath Yatra 2023 Highlights

टॉपिकAmarnath Yatra Registration 2023
यात्रा की शुरुआत1 जुलाई 2023
यात्रा का समापन31 अगस्त 2023
रजिस्ट्रेशन शुरू17 अप्रैल 2023
कैटेगरीArt & Culture
यात्रा का रूटबलटाल एवं पहलगाम 
रजिस्ट्रेशन लिंक Click Here 
पात्रता13 वर्ष से 70 वर्ष तक
आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/

Amarnath Yatra Eligibility Criteria

  • अमरनाथ यात्रा में 13 साल से कम एवं 70 से ऊपर के श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी।
  • एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 4 लोगो का Amarnath Yatra Registration हो सकता हैं। 
  • जो महिलाएं 6 हफ्ते से अधिक समय से गर्भवती हैं उन्हें यात्रा में अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी।
  • यात्रा के दौरान ओरिजनल फोटो आईडी एवं मेडिकल सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। 
  • अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन मेडिकल सर्टिफिकेट फॉर्म MBBS डॉक्टर के द्वारा ही बनाया जाना चाहिए।

Amarnath Yatra 2023 Guidelines 

  • यात्रियों को सलाह दी जाती है कि कम से कम 4 से 5 किलोमीटर प्रतिदिन चलें। 
  • यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार होने के लिए कम से कम 5 लीटर पानी प्रतिदिन पिएं।
  • प्रतिदिन योग एवं सांस से संबंधित अभ्यास करें ताकि यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो।
  • यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के नशे की चीजों को सेवन न करें।
  • यदि यात्रा के दौरान कोई दिक्कत होती हैं तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य कर्मचारियों से संपर्क करें ताकि जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।
  • यदि अधिक ऊंचाई के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो नजदीकी स्वास्थ्य कर्मचारियों से संपर्क करें।

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – Amarnath Yatra Registration 2023 Form Filling Process

वर्ष 2023 की अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनो माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसमे से ऑनलाइन मध्यम बहुत ही सरल प्रक्रिया है, हालांकि Amarnath Yatra offline Registration प्रक्रिया बैंक के द्वारा किया जाएगा। 

Amarnath Yatra Registration 2023

Amarnath Yatra Online Registration 2023

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सुविधा भी उपलब्ध है, यहाँ पर हमने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रोसेस बताई है जिसे आप फॉलो करके अपना पंजीकरण कर सकते है –

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जो कुछ इस प्रकार दिखेगी, जिसमे आपको सबसे नीचे click here to Registrer online for yara 2023 के बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको सबसे नीचे I agree पर टिक करके Register पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आप अपनी जानकारी ध्यान से भरें। जैसे आपको यात्रा कहाँ से शुरू करनी है, यात्रा किस दिन शुरू करनी है, अपना नाम, पता, मेडिकल डिटेल्स, अपनी फोटो ये सभी भरकर सबमिट कर लेना है।
  • सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक मेसेज आएगा की आपकी डिटेल्स सेव हो गई है और आपके ईमेल और नंबर पर एक आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और otp आएगा, जिसे आपको एंटर करके सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपका पंजीकरण उन्हें प्राप्त हो जाएगा और बोर्ड द्वारा डिटेल्स वेरीफाई करने के बाद आपको यात्रा परमिट डाउनलोड करने का एक मेल आएगा जिसमे लिखा होगा की यात्रा परमिट डाउनलोड करने के लिए 24 घंटे के अंदर पेमेंट करें और अपना परमिट डाउनलोड करें।
  • आप पेमेंट करने के बाद अपने यात्रा परमिट को pdf फॉर्म में डाउनलोड कर सकते है।
  • यात्रा परमिट मिलने में कुछ दिनों का समय लगता है, आप ऑफिसियल वेबसाइट पर Track Application करके अपना रजिस्ट्रेशन भी चेक कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा ज़रूरी दस्तावेज

  • यात्रा आवेदन पत्र
  • स्वस्थ्या प्रमाण पत्र (अनिवार्य)
  • 4 पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन फॉर्म के लिए 1 और यात्रा परमिट के लिए 4)
श्री अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Shri Amarnath Yatra 2023 Application Form
WB Lakshmi Bhandar Scheme 2023 Registration
PM Balika Anudan Yojana Apply – प्रधानमंत्री बालिका अनुदान योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन
कर्नाटक मुफ्त लैपटॉप योजना 2023 – पात्रता, पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन करें
Pradhanmantri Jan Dhan Yojana 2023 | PMJDY |प्रधानमंत्री जन धन योजना 2023
सुकन्या समृद्धि योजना 2023: Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Scheme: Eligibility, Interest
विधवा पेंशन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन : Vidhwa Pension Yojana 2023
उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना || Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana – 2023
उज्ज्वला योजना लिस्ट 2023 – PMUY सूची, लाभार्थी सूची, Ujjwala Yojana LPG List
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2023: PMGKY एप्लीकेशन फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन व लाभ
Pradhanmantri Jan Dhan Yojana 2023 | PMJDY |प्रधानमंत्री जन धन योजना 2023
Karnataka 2nd PUC Result 2023 Link OUT; KAR PUC Result Link
सुकन्या समृद्धि योजना 2023: Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) Scheme: Eligibility, Interest

हेल्पलाइन डेस्क

अमरनाथ यात्रा से जुडी और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए या किसी भी समस्या के हल के लिए नीचे दिए ईमेल या नंबर से पूछताछ कर सकते हो –

  • हेल्पलाइन नंबर – 14464
  • जम्मू – 0191-2503399, 0191-255662, 18001807198
  • श्रीनगर – 0194-2313146, 0194-2313147, 1800180199
  • ईमेल आईडी – sasbjk2001@gmail.com
  • हेलीकाप्टर सेवा – +911942313146

अमरनाथ यात्रा पंजीकरण शुल्क

  • ऑनलाइन पंजीकरण फीस 220 रुपए है।
  • एक मोबाइल से 5 लोगों का पंजीकरण किया जा सकता है।

अमरनाथ यात्रा FAQ

अमरनाथ यात्रा में कितना खर्चा आता है ?

अमरनाथ यात्रा में लगभग 15000 रूपये तक का खर्चा आता है, यह राशि न्यूनतम है क्यूंकि वहां पर संशाधन भी काम होते हैं जिस से खर्चा कम होता है।

अमरनाथ यात्रा किराया कितना है ?

अगर आप बालटाल से पवित्र गुफा श्रमिक पिट्ठू द्वारा जाते हो तो आपको लगभग 4000 खर्च करने होंगे और अगर आप घोड़े से जाते हो तो आपको करीब 5000 खर्च करने होंगे।

क्या हम अमरनाथ यात्रा जाने के लिए जम्मू पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं ?

हाँ, यदि आप आप चाहें तो जम्मू पहुँचने के बाद भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, लेकिन बेहतर ये होगा कि असुविधा न होने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करवा लेना है।

क्या अमरनाथ हेलीकाप्टर से जाया जा सकता है ?

जी हाँ आप हेली सेवा लेकर भी अमरनाथ जा सकते हैं जिसके लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट से बुकिंग करनी होगी।

अमरनाथ यात्रा कितने दिनों की होती है ?

अमरनाथ यात्रा इस साल 62 दिनों तक चलेगी।

अमरनाथ यत्र 2023 कब से शुरू हो रही है ?

2023 की अमरनाथ यात्रा 01 जुलाई से 31 अगस्त चलेगी।

अमरनाथ यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी है ?

बिलकुल, बिना रजिस्ट्रेशन के आप यात्रा नहीं कर पाएंगे, रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी ऊपर पोस्ट में समझे गई है।

अमरनाथ की कहानी क्या है ?

मान्यता के अनुसार इस पवित्र गुफा में भगवन शंकर ने पार्वती जी को मोक्ष का मार्ग दिखाया था। जिसे ‘अमरकथा’ कहा जाता है इस कथा में भगवती पार्वती व भगवान शिव के बीच संवाद हुआ था। इसलिए इस स्थान का नाम ‘अमरनाथ‘ पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top